महाराष्ट्र में एमआईएम विधायक ‘भारत माता की जय’ नहीं बोलने पर निलंबित

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) के विधायक वारिस पठान को महाराष्ट्र विधानसभा ने निलंबित कर दिया गया। उन्होंने भारत माता की जय बोलने से इंकार कर दिया था।

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) के विधायक वारिस पठान को महाराष्ट्र विधानसभा ने निलंबित कर दिया गया। उन्होंने भारत माता की जय बोलने से इंकार कर दिया था।

यह मामला बुधवार को तब उठा जब एमआईएम के विधायक पठान राज्यपाल के संबोधन पर चल रही बहस में बोल रहे थे और शिवसेना प्रमुख ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के प्रमुख ने हाल में ‘भारत माता की जय’ बोलने से इनकार कर दिया है।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते वायकुला के विधायक पठान ने कहा, हम लोग ‘जय हिंद’ बोलेंगे लेकिन ‘भारत माता की जय’ नहीं बोलेंगे। ऐसा इस वजह से कि कोई बाध्यता नहीं है और न ही संविधान यह कहता है।

इससे अन्य सभी दलों के नेता नाराज हो गए और उन्होंने इसे मातृभूमि का अपमान करार दिया और संसदीय परंपरा का उल्लंघ बताया।

भाजपा विधायक राम कदम ने भी उन्हें ‘भारत माता की जय’ कहने को कहा, लेकिन पठान ने इससे इनकार कर दिया।

निलंबन की अवधि में पठान विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकेंगे और न ही उन्हें विधान भवन परिसर के पास आने की इजाजत होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493