नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह धूप रही। न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी। शुक्रवार सुबह या रात होते-होते बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। शुक्रवार सुबह हल्का धुंधलका सा रहने के आसार हैं।”
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 74 फीसदी आद्र्रता रही और उसी वक्त दृश्यता 2,500 मीटर दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath