विक्रम की ‘लव गेम्स’ में अंग्रेजी गानों की भरमार

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार विक्रम भट्ट की आठ अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म ‘लव गेम्स’ में अंग्रेजी भाषा के गानों की भरमार है।

विक्रम ने बताया, “पहली बार किसी भारतीय फिल्म में अंग्रेजी के ओरिजनल साउंड ट्रैक का इस्तेमाल हुआ है। इसमें पांच हिंदी गानों के अलावा सात अंग्रेजी गाने भी हैं। ‘विशेष फिल्म्स’ कंपनी का चलन शुरू करने का इतिहास रहा है।”

विक्रम ने कहा, “हमने महसूस किया कि ऐसा करने की जरूरत है, क्योंकि आज के अधिकांश युवाओं के लिए इंग्लिश और हिंग्लिश बातचीत का एक माध्यम बन चुकी है।”

इस फिल्म में पत्रलेखा, गौरव अरोड़ा और तारा अलीशा बेरी की मुख्य भूमिकाएं हैं। इसके ट्रेलर और गाने लोगों की नजर में आ गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493