चैम्पियंस लीग से बाहर होने की कगार पर ग्वांगझोउ एवरग्रांडे

लीग में ग्वांगझू अपने ग्रुप में दो अंकों के साथ सबसे नीचे हैं।

रेड डायमंड्स के साथ बुधवार को हुए मुकाबले में रिकाडरे गोलार्ट के दो गोल की बदौलत ग्वांगझू ने बढ़त बनाई थी, लेकिन प्रतिद्वंद्वी क्लब के खिलाड़ी युकी मुटो और शिंजोह खोरोगी के गोल की बदौलत मुकाबला 2-2 से ड्रॉ हो गया।

ग्वांगझोउ के कोच स्कोलारी ने मैच के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह काफी बेहतरीन मुकाबला था। हमें कई अवसर मिले, लेकिन दुख है कि एक ओर गोल नहीं कर पाए।”

कोच ने आगे कहा, “हम दबाव में थे और प्रतिद्वंद्वी काफी सशक्त थे। हम अब भी सुधार के मार्ग पर हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493