नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। टी-20 विश्व कप में शुक्रवार को खेले जाने वाले महिला और पुरुष टूनार्मेंट के मुकाबले इस प्रकार हैं।
पुरुष टूनार्मेंट :
हिमाचल के धर्मशाला में शुक्रवार को तीन बजे ग्रुप-2 में आस्ट्रेलिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। वहीं, दूसरी ओर ग्रुप-1 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी।
इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, 3 एचडी1 और एचडी3 पर होगा।
महिला टूनार्मेंट :
चंडीगढ़ के मोहाली स्टेडियम में ग्रुप-ए में शुक्रवार को 3.30 बजे आयरलैंड का सामना न्यूजीलैंड से होगा। वहीं, दूसरी ओर नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान में शाम 7.30 बजे ग्रुप-ए में आस्ट्रेलिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।
इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 और एचडी 2 पर होगा।