पटकथा के बिना शूटिंग करने में दिक्कत नहीं हुई : फ्रीडा

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुकीं भारतीय अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो का कहना है कि हॉलीवुड फिल्म ‘नाइट ऑफ कप्स’ में अभिनेता क्रिश्चियन बेल के साथ शूटिंग करते समय उनके पास पटकथा नहीं थी, लेकिन इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई।

‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ फिल्म से प्रसिद्धि पाने वाली फ्रीडा को बिना पटकथा के काम करते समय डर नहीं लगा। उनका कहना है कि शुरुआत में काफी डर व अटपटा लगा, लेकिन यह मजेदार व आरामदायक अनुभव रहा।

फ्रीडा ने लॉस एंजेलिस से फोन पर आईएएनएस को बताया, “यह बात सही है कि हमें फिल्म की पटकथा नहीं मिली थी..अगर आप टेरेंस मलिक (नाइट ऑफ कप्स के निर्देशक) को जानते हैं, तो आपको पता होगा कि आपने कितनी जुदा फिल्म को करने के लिए हां कहा है।”

उन्होंने कहा, “यह एक अलग अनुभव था। मुझे जो चीजें पटकथा में न लिखी हों, उन्हें करने में डर नहीं लगता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493