अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर लगाए नए प्रतिबंध

वाशिंगटन, 17 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शासनादेश जारी कर उत्तर कोरिया के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट से गुरुवार को यह जानकारी मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, व्हाइट हाउस ने बुधवार को नए प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा कि यह ‘जबरदस्त ताजा प्रतिबंध’ उत्तर कोरिया द्वारा 6 जनवरी को किए गए परमाणु परीक्षण और 7 फरवरी को किए गए बैलेस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण के नतीजे के रूप में लगाया गया है।

राष्ट्रपति के इस शासकीय आदेश के बाद उत्तर कोरियाई सरकार और सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी से संबंधित संपत्तियों के लेन-देन पर रोक लग गई है।

अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने इसके अलावा उत्तर कोरिया के 17 सरकारी अधिकारियों और संगठनों पर भी प्रतिबंध लगाए। 20 जहाजों को भी प्रतिबंधित संपत्ति में शामिल किया गया है। साथ ही उत्तर कोरिया के ऊर्जा, खनन, वित्तीय सेवाओं और परिवहन क्षेत्र को भी प्रतिबंध के दायरे में लाया गया है। वहां नए निवेश, वस्तुओं के निर्यात, सेवाओं और प्रौद्योगिकी पर भी रोक लगाई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493