कोलकाता, 17 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बंगाल के एक युवक को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ संपर्क के शक में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
बर्दवान जिला स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के 19 वर्षीय छात्र को फरवरी में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी।
एनआईए ने जनवरी में एक आतंकवादी मॉडयूल का पर्दाफाश किया था, जिसमें देश भर के लोग कई लोग शामिल थे और आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की फिराक में थे।
एनआईए के एक अधिकारी ने कहा, “उसे औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है। हम उसे अदालत के समक्ष पेश कर उसे हिरासत लेने की प्रक्रिया में हैं।”
dharmpath.com dharmpath