यातायात नियम तोड़ वीडियो बनाया, गिरफ्तार

न्यूयार्क, 17 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में यातायात तोड़ते हुए अपना वीडियो बनाकर सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक में पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वेबसाइट ‘केकेटीवी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, माइकल डाल्टन ने फेसबुक में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बेतरतीबी से पार्किं ग को पार करते हुए अपनी गाड़ी निकाली और लाल बत्ती को पार करते हुए निकल गए।

फेसबुक पर पोस्ट इस वीडियो को पुलिस ने एक सप्ताह बाद देखा। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने इस व्यक्ति के घर जाकर लापरवाही से गाड़ी चलाने और लाल बत्ती तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले पर डाल्टन का कहना है, “लोग मुझसे इसलिए नाराज हो गए, क्योंकि मैं एक निजी भूमि की पार्किं ग पार कर गया, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है।”

वहीं पुलिस ने पुष्टि की है कि उन्होंने डाल्टन पर यह आरोप वीडियो को देखकर ही लगाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493