प्यार होना बेहतरीन एहसास : मल्लिका

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों पेरिस के एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन साइरिल ऑक्जेनफेन्स के साथ डेटिंग कर रही हैं, वहीं उनका कहना है कि प्यार में होना दुनिया का सबसे बेहतरीन एहसास है।

ऑक्जेनफेन्स प्रतिष्ठित कान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के नियमित रूप से सहभागी रहे हैं, वहीं मल्लिका ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “प्यार में होने का अहसास दुनिया का सबसे अच्छा अहसास है।”

रिपोर्ट के अनुसार, मल्लिका और साइरिल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई है।

अभिनेत्री मार्शल आर्ट फिल्म स्टार जैकी चेन की फिल्म ‘द मिथ’ में काम कर चुकी हैं। वहीं उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर सकारात्मक विचारों को बढ़ावा दिया।

उन्होंने लिखा, “सकारात्मक विचार स्वास्थ्य और खुशी का कारण होते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493