टी-20 विश्व कप : श्रीलंका को 154 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

कोलकाता, 17 मार्च (आईएएनएस)। कप्तान असगर स्टानिकजई (62) की तूफानी पारी की बदौलत अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में गुरुवार को श्रीलंका के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा है।

कोलकाता, 17 मार्च (आईएएनएस)। कप्तान असगर स्टानिकजई (62) की तूफानी पारी की बदौलत अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में गुरुवार को श्रीलंका के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा है।

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए हैं। यह सुपर-10 दौर के ग्रुप-1 का दूसरा मैच है।

कप्तान असगर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 47 गेंदों का सामना करते हुए चार छक्के और तीन चौकों की मदद से 62 रनों का पारी खेली।

टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने अपना पहला विकेट 12 रनों के कुल स्कोर पर ही खो दिया था। लेकिन इसके बाद असगर ने नूर अली जादरान (20) के साथ पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़े।

नूर अली के जाने के बाद टीम ने तीन विकेट जल्दी खो दिए। इसके बाद कप्तान ने समिउल्लाह शेनवारी (31) के साथ पांचवें विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी कर टीम को मजूबात स्थिति में पहुंचाया।

शेनवारी 112 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे लेकिन असगर एक छोर संभाले हुए थे और तेजी से रन बटोर रहे थे। वह 19वें ओवर में आउट हुए।

श्रीलंका की तरफ से थिसिरा परेरा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। रंगना हेराथ को दो विकेट मिले। एंजेलो मैथ्यूज और नुवान कुलासेकरा को एक-एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493