चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “चीन ने किसी भी देश के खिलाफ एक पक्षीय प्रतिबंधों का हमेशा विरोध किया है।”
लु ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप के संवेदनशील व जटिल हालात के तहत चीन किसी भी कदम का विरोध करता है, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि चीन ने कुछ निश्चित देशों के साथ बातचीत के दौरान इस बात पर बार-बार जोर दिया है कि किसी भी देश द्वारा एकपक्षीय प्रतिबंध लगाए जाने से चीन के वैध हित प्रभावित नहीं होने चाहिए।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को उत्तर कोरिया के खिलाफ एक नए प्रतिबंध के लिए एक कार्यकारी आदेश जारी किया।
dharmpath.com dharmpath