दो ट्रेनों में शराबी यात्रियों ने मचाया उत्पात

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चेन्नई जाने वाली ट्रेन 12270 दूरंतो एक्सप्रेस के कोच एबी-2 में सीट 47 पर एक सेनाकर्मी सफर कर रहा था। सफर के दौरान उसने पहले शराब पी, इसके बाद जब नशा हो गया तो वह कोच में उत्पाद मचाते हुए यात्रा करने वाले यात्रियों से अभद्रता करने लगा।

परेशान यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल के माध्यम से झांसी जीआरपी, आरपीएफ व एमसीओ को दी। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ व एमसीओं चेकिंग स्टॉप के साथ प्लेटफार्म पर पहुंचे और ट्रेन आने पर मामले की जानकारी ली। इसके बाद सेना कर्मी को नशे की हालत में स्टेशन पर उताकर ट्रेन को अपने गंतत्व के लिए रवाना किया।

दूसरी ओर, हजरत निजामुद्दीन से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन 12722 दक्षिण एक्सप्रेस के एसी कोच बी-2 में यात्रा कर रहे एक यात्री ने शराब के नशे में उत्पाद मचाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ ने मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493