महिला हॉकी : रितू को आराम, दीपिका संभालेंगी कमान

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में दो अप्रैल से शुरू होने वाले आठ राष्ट्रों के हॉक्स बे कप में हॉकी इंडिया (एचआई) ने महिला हॉकी टीम की कप्तान रितू रानी को आराम देने का फैसला करते हुए दीपिका को टीम की कप्तान बनाया है।

रितू 2012 से टीम की कप्तान हैं और अभी बेंगलुरू में भारतीय खेल प्रधिकरण (साई) के केंद्र में चल रहे राष्ट्रीय शीविर में हिस्सा ले रहीं हैं। लेकिन, वह ओलम्पिक की तैयारी के चलते टीम के साथ रवाना न्यूजीलैड नहीं रवाना होंगी।

टीम की सीनियर खिलाड़ी पूनम रानी ने आईएएनएस से कहा, “रितू को किसी भी तरह की चोट नहीं है, वह हमारे साथ अभ्यास कर रही हैं। उन्हें आराम दिया गया है।”

दीपिका ने कहा, “ओलम्पिक को देखते हुए यह टूर्नामेंट हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड में अच्छा प्रदर्शन हमारा आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए काफी अच्छा होगा। टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं।”

भारतीय महिला हॉकी टीम इस समय विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर है। उसे इस टूर्नामेंट में पूल-बी में न्यूजीलैंड, चीन, और आयरलैंड के साथ रखा गया है।

टीम :

गोलकीपर : सविता, राजानी इतिमारपु।

डिफेंडर : दीप ग्रेस इक्का, दीपिका (कप्तान), सुनिता लाकड़ा, सुशीला चानु पुखरामबाम (उप-कप्तान) एच.लालरुआतफेली, नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान।

मिडफील्डर : लिलिमा मिंज, नवजोत कौर, मोनिका, प्रीति दुबे।

फॉरवर्ड : रानी रामपाल, पूनम रानी, वंदना कटारिया, अनुराधा देवी थोकचोम, सोनिका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493