पटना जंक्शन से 2 महिला हथियार तस्कर गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

पटना, 17 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के पटना जंक्शन से रेल पुलिस ने गुरुवार को दो महिला हथियार तस्करों को कई हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। ये दोनों महिलाएं एक ट्रेन पर सवार होकर कहीं जा रही थीं।

पटना (रेल) पुलिस अधीक्षक पी़ एऩ मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विक्रमशिला एक्सप्रेस में सवार दो महिला हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से सात पिस्तौल और 15 गोलियां बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन महिलाओं की पहचान भागलपुर जिले के घोरघट निवासी महजबी खातून और सुबीआ बेगम के रूप में की गई है। पुलिस दोनों हथियार तस्करों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हथियार इन्हें कहां से मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493