उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में मिसाइल दागी

समाचार एजेंसी योनहाप ने दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जीसीएस) के हवाले से बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 5.55 बजे पूर्वी सागर में मिसाइल दागी गई।

यह मिसाइल एक मोबाइल लांचर से दागी गई, जिसने लगभग 800 किलोमीटर का सफर तय किया और यह उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर जा गिरी।

मिसाइल द्वारा तय की गई दूरी को ध्यान में रखते हुए कहा जा रहा है कि यह एक रोडोंग बैलिस्यिक मिसाइल थी।

गौरतलब है कि 26 मार्च 2014 के बाद पहली बार उत्तर कोरिया ने रोडोंग मिसाइल दागी है। यह मिसआइल पूरे दक्षिण कोरियाई क्षेत्र और जापान के प्रमुख शहरों को निशाना बना सकती है क्योंकि यह अधिकतम लगभग 1,300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493