बिहार में धूप, तापमान बढ़ने की संभावना

पटना, 18 मार्च (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा तथा तेज धूप निकली। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में बढोतरी के आसार जताए हैं।

केन्द्र के अनुसार, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री, भागलपुर का 15.2 डिग्री और पूर्णिया का 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस, गया और पूर्णिया का 33 डिग्री तथा भागलपुर का 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493