भोपाल, 18 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर शुक्रवार की सुबह मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल, राजगढ़, आगर, नीमच और मंदसौर में बारिश होने का अनुमान जताया है।
भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, इंदौर का 20.2 डिग्री, ग्वालियर का 18.4 डिग्री और जबलपुर का 19.2 सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री, इंदौर का 35.4 डिग्री, ग्वालियर का 35.3 डिग्री और जबलपुर का 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath