आर्सेनल के प्रशंसकों ने बार्सिलोना में तोड़-फोड़ की

बार्सिलोना, 18 मार्च (आईएएनएस)। आर्सेनल फुटबाल क्लब के प्रशंसकों के एक समूह ने बुधवार रात बार्सिलोना में सबवे स्टेशन और एक अन्य ‘मारिया क्रिस्टीना’ स्टेशन पर तोड़-फोड़ की।

चैम्पियंस लीग के दूसरे दौर में बुधवार को हुए मुकाबले में आर्सेनल को बार्सिलोना से 1-3 से मात मिली थी, जिससे निराश होकर प्रशंसकों ने स्टेशन में तोड़-फोड़ की और एक प्रवेश द्वार भी तोड़ दिया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बार्सिलोना सिटी ट्रांसपोर्ट ने गुरुवार को कहा कि कंपनी इन दो स्टेशनों को हुए नुकसान के लिए एक आपराधिक शिकायत दर्ज करेगी।

इस बीच, इस तोड़-फोड़ की घटना को कुछ यात्रियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493