दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उत्तर कोरिया के इस परीक्षण से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन हुआ है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी पर आधारित सभी तरह के परीक्षणों पर प्रतिबंध लगा है।
दक्षिण कोरिया के अनुसार, उत्तर कोरिया ने शुक्रवार सुबह देश के पश्चिमी क्षेत्र में रोडोंग बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।
उत्तर कोरिया ने एक और प्रोजेक्टाइल दागी, लेकिन वह हवा में ही ध्वस्त हो गई।
दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह परीक्षण उकसावे वाला है, जिससे कोरियाई प्रायद्वीप और दुनिया में शांति को खतरा है।
dharmpath.com dharmpath