लंदन, 18 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन का सबसे ऊंचा पहाड़ पिछले 65 सालों में एक मीटर ‘और ऊंचा’ हो गया है।
द गार्डियन की रपट के अनुसार, ब्रिटेन की राष्ट्रीय मैपिंग एजेंसी आर्डनेंस सर्वे (ओएस) ने नए सर्वेक्षण में बेन नेविस की ऊंचाई 1,345 मीटर नापी है जो पहले नापी गई ऊंचाई 1,344 मीटर से ज्यादा है।
इस बदलाव का कारण भौगोलिक पर्वितनों के बजाए यह है कि अब प्रौद्योगिकी में सुधार की वजह से सटीक नाप लेना संभव हो गया है।
इस पहाड़ की ऊंचाई जीपीएस रिसीवर, सेटेलाइट व आधुनिक उपकरणों के माध्यम से महज 2 घंटों में नाप ली गई। जबकि 1949 में इसकी ऊंचाई मापने में सात सर्वेक्षणकर्ताओं के दल को 20 दिन लगे थे।
इस पहाड़ की ऊंचाई 1,344.527 मीटर है, लेकिन आधिकारिक रूप से इसे 1,345 मीटर घोषित किया गया है।
ओएस के विपणन अधिकारी निक गिल्स ने कहा, “बेन नेविस की ऊंचाई को फिर से मापने के बाद अब हमारा नक्शा अधिक सटीक हो गया है। अब यह आधिकारिक रूप से ऊंचा हो चुका है।”
dharmpath.com dharmpath