कश्मीर : मुठभेड़ में 2 विदेशी आतंकवादी मारे गए (लीड-1)

श्रीनगर, 18 मार्च (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “हंदवाड़ा तहसील के वादरबाला इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो विदेशी आतंकवादी मारे गए।”

उन्होंने कहा, “हंदवाड़ा पुलिस को वादरबाला इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर हंदवाड़ा पुलिस ने 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के सहयोग से वादरबाला इलाके की घेराबंदी शुरू की और तलाशी अभियान शुरू किया।”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने पुलिस व सुरक्षाबलों के संयुक्त दल पर गोलियां चलाईं।

आतंकवादियों को गोलीबारी का जवाब दिया गया और इसमें दो विदेशी आतंकवादी मारे गए।

अधिकारी ने कहा, “मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल, एके राइफल की छह मैगजीन, चार अंडर-बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल), दो वायरलेस सेट व अन्य सामाना बरामद हुए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493