सिंगापुर, 18 मार्च (आईएएनएस)। सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे को 2016 में लगातार चौथी बार विश्व का सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डा घोषित किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड एयरपोर्ट अवॉर्ड-2016 में चांगी हवाईअड्डे को सातवीं बार सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डे के रूप में चुना गया है।
हवाईअड्डा प्रशासन के मुताबिक, चांगी को सुख-सुविधाओं के मामले में भी सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डा घोषित किया गया है।
वर्ल्ड एयरपोर्ट अवॉर्ड के लिए दुनियाभर के 106 देशों के 550 हवाईअड्डों पर 1.325 करोड़ मुसाफिरों से राय ली गई।
यह सर्वेक्षण वैश्विक उड्डयन अनुसंधान कंपनी ‘स्काइट्रैक्स’ ने किया है। दक्षिण कोरिया का इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा दूसरे और जापान का टोक्यो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा तीसरे स्थान पर रहा।
dharmpath.com dharmpath