केजरीवाल ने मोदी से सरकार के कामकाज पर ध्यान देने को कहा

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि ‘वह विरोधियों की जासूसी छोड़कर’ सरकार के कामकाज पर ध्यान केंद्रित करें।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री को विरोधियों की जासूसी छोड़कर सरकार के कामकाज पर ध्यान देना चाहिए, जिसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।”

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने उनके बारे में दिल्ली सरकार के अधिकारियों से पूछताछ की है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “क्या प्रधानमंत्री इसका जवाब दे सकते हैं? सीबीआई सीधे उन्हें रिपोर्ट करती है। प्रधानमंत्री आखिर चाहते क्या हैं?”

उन्होंने कहा कि यदि मोदी उनसे संबंधित कोई जानकारी चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें एक दल का गठन करना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री मेरे बारे में जानकारी चाहते हैं? इसके लिए प्रधानमंत्री को एक दल का गठन करना चाहिए। मैं आऊंगा और सारे सवालों का जवाब दूंगा। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493