मनीला, 18 मार्च (आईएएनएस)। फिलीपींस के दक्षिणी प्रांत सुलु में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने सात आतंकवादियों को मार गिराया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी संगठन अबु सयाफ के सदस्यों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में सात आतंकवादी मारे गए। इस दौरान सुरक्षा बल के एक जवान की भी जान चली गई।
गोलीबारी की घटना में सुरक्षा बल के 16 जवान और 6 आतंकवादी घायल भी हुए।
dharmpath.com dharmpath