‘जंगल बुक’ प्रियंका के बचपन की यादगार कहानियों में से

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्म ‘द जंगल बुक’ के हिंदी संस्करण में मशहूर किरदार ‘का’ के संवाद बोले हैं। उनका कहना है कि जंगल बुक उनके बचपन की मनपसंद कहानियों में से एक है।

प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, “द जंगल बुक’ मेरे बचपन की मनपसंद कहानियों में से एक है। मैं अब ‘का’ के संवाद बोलकर इसमें शामिल हो गई हूं।”

प्रियंका ने एक विशेष वीडियो क्लिप से ‘द जंगल बुक’ के हिंदी संस्करण में का के किरदार का संवाद लांच किया। मूल फिल्म ‘द जंगल बुक’ में का के संवाद हॉलीवुड अभिनेत्री स्कार्लेट जोहान्सन ने दिए हैं। फिल्म भारत में आठ अप्रैल को रिलीज होगी।

फिल्म के हिंदी संस्करण में किरदारों के संवाद मशहूर अभिनेता इरफान खान, नाना पाटेकर, शेफाली शाह व ओम पुरी ने बोले हैं। हॉलीवुड फिल्म ‘द जंगल बुक’ में मोगली की भूमिका में भारतीय-अमेरिकी बाल अभिनेता नील सेठी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493