मादा पशु यौन उत्पीड़न से बचने के लिए दिखती है फीकी

लंदन, 18 मार्च (आईएएनएस)। मादा पशु अपने नर समकक्ष की तुलना में कम रंगीन, कम अलंकरणों वाली और कम आकर्षक दिखती हैं। एक दिलचस्प शोध में यह दावा किया गया है कि इसका कारण वे नर पशुओं का अवांछित ध्यान पाना नहीं चाहती, जिससे यौन उत्पीड़न से बच सकें।

ब्रिटेन के एक्सटर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डेविड होस्कन ने बताया, “अगर मादा पशु अधिक अलंकार के साथ होंगी तो इससे वे नर जानवरों द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार हो सकती हैं और यह खासकर उनके फिटनेस के लिए महंगा हो सकता है।”

हालांकि पिछले शोधों में मादा पशुओं के कम अलंकरण का कारण यह बताया गया था कि इससे उनकी प्रजनन क्षमता पर असर पड़ सकता है।

यह शोध साइंटिफिक जर्नल एनीमल बिहेवियर में प्रकाशित किया गया है।

जानवरों की कई प्रजातियों में नर जानवर ज्यादा आर्कषक होते हैं और कई किस्म के अलंकरण से लैस होते हैं ताकि मादाओं को रिझा सकें।

होस्कन कहते हैं, “हम यह नहीं कहते कि मादाओं के कम आर्कषक होने के पीछे केवल एक कारण नर पशुओं के यौन उत्पीड़न से बचाव है। लेकिन यह भी एक प्रमुख कारण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493