हेलेन को नचाने की हमेशा रही है ख्वाहिश : श्यामक

दुबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। उन्होंने बॉलीवुड के हर सितारे को उन बुलंदियों तक पहुंचने में मदद की है, जहां वे आज हैं। शाहरुख खान और ऐश्वर्य राय बच्चन जैसे सितारें भी उनकी उंगलियों पर नाचते हैं। कौन हैं वह? श्यामक डावर!

दुबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। उन्होंने बॉलीवुड के हर सितारे को उन बुलंदियों तक पहुंचने में मदद की है, जहां वे आज हैं। शाहरुख खान और ऐश्वर्य राय बच्चन जैसे सितारें भी उनकी उंगलियों पर नाचते हैं। कौन हैं वह? श्यामक डावर!

श्यामक की ख्वाहिश केवल एक सितारे को नचाने की रही है और वह हैं गुजरे जमाने की नृत्य की देवी माने जाने वाली हेलन।

हिंदी फिल्मों में समकालीन शैली का नृत्य लाने वाले डावर टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स (तोइफा) के सिलसिले में यहां आए हैं। उन्होंने आईएएनएस को बताया, “एक हस्ती जिसके साथ में हमेशा काम करना चाहता था। वह हैं हेलन, लेकिन उनके साथ काम करने का कभी मौका नहीं मिला।”

हेलन अपने पैरों की चपलता के लिए जानी जाती हैं और उनके नृत्य के दीवानों की कमी नहीं है। ‘यम्मा-यम्मा’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘ये मेरा दिल प्यार का दीवाना’ जैसे कई मशहूर गानों में उन्होंने अपने नृत्य का जलवा दिखाया है।

डावर के लिए वह सबसे अच्छी नृत्यांगनाओं में से एक हैं।

77 वर्षीय हेलन की प्रशंसा करते हुए डावर कहते हैं, “हेलन मेरे लिए सबसे अच्छी नृत्यांगनाओं में से एक हैं। उन दिनों वह लटका-झटका वाले नृत्य बिना किसी अश्लीलता के श्रेष्ठ तरीके से करती थीं। इसे ही मैं शुद्ध नृत्य कहता हूं। नृत्य में कमर और नितंबों का संचालन या तो अश्लील तरीके से किया जा सकता है या फिर श्रेष्ठ तरीके से, लेकिन जिस तरीके से हेलन जी करती थीं.. माई गुडनेस.. वह अभूतपूर्व था।”

तोइफा में सबसे अच्छे हिंदी सिनेमा का उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें डावर कई सितारों का नृत्य निर्देशन कर रहे हैं। डावर ने एक दशक से भी लंबे अपने करियर में कई यादगार गानों का नृत्य निर्देशन किया है, जिसमें दिल तो पागल है, ताल, बंटी और बबली और धूम 2 इत्यादि फिल्में शामिल हैं।

डावर फिलहाल रणवीर कपूर और कटरीना कैफ की आनेवाली फिल्म की जग्गा जासूस का नृत्य निर्देशन कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493