कैल्शियम करता है अच्छी नींद लाने में मदद

टोक्यो, 18 मार्च (आईएएनएस)। कैल्शियम हमारी हड्डियों के लिए लंबे समय से फायदेमंद माना जाता रहा है। लेकिन यह रात में अच्छी नींद लाने में भी मददगार हो सकता है। एक नए शोध से यह जानकारी सामने आई है जिसमें नींद पर अध्ययन किया गया।

इस शोध से पता चला है कि हमारी नींद न्यूरॉन के अंदर के कैल्शियम की गतिविधियों पर आश्रित होती है।

इसके अलावा इसमें यह भी बताया गया है कि कैल्शियम आयन द्वारा नियंत्रित किए जाने वाला तंत्र ही नींद की अवधि को नियंत्रित करता है।

यह शोध जर्नल न्यूरॉन में प्रकाशित किया गया है।

इस शोध की मदद से नींद नहीं आने की स्लीप एपनिया जैसी नींद की बीमारियों के इलाज में मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493