असम चुनाव : मुख्यमंत्री गोगोई ने नामांकन पत्र भरा

गुवाहाटी, 18 मार्च (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र भरा। असम में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 4 और 11अप्रैल को होना है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोगई ने असम के जोरहट जिले के टिटाबार विधानसभा क्षेत्र से अपना नामंकन पत्र भरा। इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व वह वर्ष 2001 से ही कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक गोगोई के साथ टिटाबार अनुमंडल कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने नमांकन पत्र भरा। गोगोई के साथ उनकी पत्नी डॉली गोगई भी थीं।

अनुमंडल अधिकारी के कार्यालय से बाहर आते हुए गोगोई ने कहा, “इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देख कर सचमुच अच्छा लगता है। टिटाबार के लोगों ने जो मुझे प्यार और स्नेह दिया है, इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। मैं आश्वस्त हूं कि मैं चुनाव में विजयी रहूंगा।”

नमांकन पत्र भरने से पहले गोगोई के समर्थकों ने टिटाबार में बहुत बड़ी रैली निकाली।

गोगोई ने कहा कि रैली यह सुनिश्चित करने के लिए काफी है कि वह इस क्षेत्र से चुनाव जीत रहे हैं। इस क्षेत्र में चुनाव के लिए अलग से प्रचार करने की उनकी कोई योजना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने गोगोई के खिलाफ जोरहाट से सांसद कामख्या प्रसाद तासा को अपना उम्मीदवार बनाया है। तासा ने भी शुक्रवार को ही अपना नामांकनपत्र टिटाबार से भरा।

विदित हो कि असम विधानसभा में 126 सदस्य हैं। 65 क्षेत्रों में 4 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि शेष 61 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 11 अप्रैल को।

पहले चरण के मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकनपत्र भरने के लिए 18 मार्च अंतिम तारीख थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493