महिला गोल्फ : वाणी ने जीता तीसरा खिताब

गुड़गांव, 18 मार्च (आईएएनएस)। हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के सातवें चरण के तीसरे दिन वाणी कपूर ने दो अंडर 70 का स्कोर कर शुक्रवार को तीसरा खिताब अपने नाम किया।

क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले गए इस टूर्नामेंट में वाणी ने तीनों दौर को मिलाकर कुल छह अंडर 210 का स्कोर कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर किरण माथारू रहीं।

वाणी ने इस सत्र में चार टूर्नामेंट खेले हैं जिसमें वह तीन में खिताब अपने नाम करने में सफल रही हैं।

वाणी ने सधी हुई शुरुआत की और फ्रंट नौ में ईवन पार का स्कोर किया। उन्होंने 13वें और 18वें होल में बर्डी लगाई।

इंग्लैंड की किरण माथारू ने कुल स्कोर 211 के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने नौवें, 10वें, 13वें, 18वें होल में बर्डी लगाईं जबकि 15वें और 17वें होल में बोगी खेल बैठीं।

तीसरे दिन नेहा त्रिपाठी ने 74, शार्मिला निकोलेट ने 72 और अमनदीप द्राल ने 72 का स्कोर किया। तीनों का कुल स्कोर 214 रहा जिससे तीनों को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493