बीजिंग म्युनिसिपल एन्वयारमेंट प्रोटेक्शन ब्यूरो ने कहा कि ताजा नियमों के मुताबिक, “पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले 17 प्रकार की अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वालों की जानकारी देने वालों को 2,000 युआन (308.8 डॉलर) से 50,000 युआन का इनाम दिया जाएगा।”
ब्यूरो के मुताबिक, अवैध गतिविधियों में वायु व जल प्रदूषण, रेडियोसक्रिय अवशिष्टों का गलत निपटान व ओजोन स्तर को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री का इस्तेमाल शामिल है।
पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले वैसे उल्लंघन जिनका नियमों में जिक्र नहीं है, उसकी जानकारी देने पर भी व्हिस्लब्लोअर को 100 युआन का इनाम दिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath