जीआरपी के अनुसार, ट्रेन 12919 मालवा एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल के माध्यम से झांसी जीआरपी व आरपीएफ को लगभग 35 वर्षीय एक महिला को खून से लथपथ बेहोश पड़े होने की सूचना दी।
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतारा और रेलवे डॉक्टर से परीक्षण कराया। रेलवे डॉक्टर ने परीक्षण कर महिला को मृत घोषित कर दिया।
जीआरपी के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के सिर में चोर का निशान है, जिस कारण आशंका जताई जा रही है कि वह ट्रेन से गिर गई होगी।
dharmpath.com dharmpath