रायपुर, 18 मार्च (आईएएनएस घ्वीएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर ने सदस्य भोलाराम साहू के सवाल के जवाब में बताया कि प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में प्रशिक्षित बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) के 1487 पद रिक्त हैं।

उन्होंने बताया कि रायपुर जिले में 18, धमतरी में 10, महासमुंद में 8, दुर्ग में 19, राजनांदगांव, 56, कबीरधआम 15, गरियाबंद 22, बलौदाबाजार 13, बालोद 25, बलौदाबाजार 13, बेमेतरा 87, बिलासपुर 88, मुंगेली 44, रायगढ़ 48, जांजगीर-चांपा 0, कोरबा 146, सरगुजा 37, बलरामपुर 76, कोरिया 44, सूरजपुर 87, जशपुर 127, बस्तर 131, दंतेवाड़ा 39, कांकेर 98, नारायणपुर 29, बीजापुर 62, कोंडागांव 92 और सुकमा में 66 पद प्रशिक्षित बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) के रिक्त हैं। बस्तर एवं सरगुजा संभाग में 791 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से भर्ती की प्रक्रिया की जा रही है।
सदस्य भोलाराम साहू ने पंचायत मंत्री से जानना चाहा कि जनवरी 2016 की स्थिति में प्रदेश के ग्रामीण अंचलों के लिए प्रशिक्षित बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) के कितने पद रिक्त हैं। रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग द्वारा क्या कार्यवाही की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath