श्रीलंकी की टीम में मलिंगा की जगह लेंगे जैफरी वेंडरसे

कोलंबो, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारत में जारी टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट से घुटने की चोट के कारण बाहर हुए श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की जगह टीम में जैफरी वेंडरसे को शामिल किया जाएगा।

मलिंगा (32) अपनी घुटने की चोट से उबर नहीं पाए और इसीलिए वह बाकी बचे टूर्नामेंट में खेल नहीं पाएंगे। वह गुरुवार को हुए मुकाबले में अफगानिस्तान खिलाफ अपनी टीम के साथ नहीं खेल पाए थे और उन्हें शुक्रवार को घर वापस लौटना पड़ा।

श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा था, “टीम के बाकी बचे खिलाड़ियों के साथ टी-20 विश्व कप के लिए अभ्यास आर. प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जारी रहेगा और चयनकर्ता इसी में से एक बेहतर खिलाड़ी को मलिंगा की जगह चुनेंगे, जो टूर्नामेंट में खेल रही टीम के साथ शामिल होगा।”

श्रीलंका क्रिकेट द्वारा टीम में शामिल किए गए वेंडरसे उन दो खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें टीम के भारत दौरे पर जाने से 24 घंटे पहले बाहर कर दिया गया था।

श्रीलंका का अगला मुकाबला रविवार को वेस्टइंडीज के साथ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493