मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता राजकुमार राव की मां का देहांत 11 मार्च को हुआ था। अपनी मां को खोकर दुखी अभिनेता ने फेसबुक के माध्यम से मां को भावनात्मक श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “मैं फिर मिलूंगा, दूसरी तरफ।”
समीक्षकों द्वारा प्रशंसित बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार ने शनिवार को फेसबुक पेज पर लिखा, “आप इस पूरी दुनिया में सबसे अच्छी मां हैं। मेरी मां, मेरी ताकत, मेरी प्रेरणा और मेरा गर्व बनने के लिए धन्यवाद। अन्य रूपों में हमेशा यहां रहने के लिए धन्यवाद।”
उन्होंने लिखा, “जिंदगी में मुझे सबकुछ सीखाने और सभी चीजों में सहयोग के लिए धन्यवाद। मैं आपके और आपके आशीर्वाद के बिना कुछ भी नहीं बन सकता था। मैं आपको बेहद प्यार करता हूं और मैं दूसरी तरह मां से फिर मिलूंगा।”
बताया जा रहा है कि फिल्म ‘अलीगढ़’ के अभिनेता की मां बीमार थीं और उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
वहीं राजकुमार ने बताया कि वह चंडीगढ़ में अपनी अगली फिल्म ‘न्यूटन’ की शूटिंग में व्यस्त थे, तभी उन्हें अपनी मां की मौत की खबर मिली।
dharmpath.com dharmpath