थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रत्युत चान ओ-चा ने शुक्रवार को कहा कि वह यह देखकर खुश है कि चीन सूखे से प्रभावित थाईलैंड की मदद के लिए पानी छोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तरी थाईलैंड तक पानी की आपूर्ति पहुंच चुकी है।
उत्तरी थाईलैंड के सूखे से प्रभावित उदोन्तानी प्रांत के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने चीन द्वारा उसके बांध से मेकोंग नदी के निचले क्षेत्रों में पानी छोड़े जाने की प्रशंसा की।
थाईलैंड दो दशक के भयंकर सूखे का सामना कर रहा है। वर्ष 1994 के बाद से देश के बड़े बांधों में पानी सबसे निम्नतम स्तर तक पहुंच गया है। देश के 46 जिलों और 12 प्रांतों को सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।
इस बीच, वियतनाम के एक विशेषज्ञ ने कहा कि चीन द्वारा मेकोंग नदी के लिए पानी छोड़ना एक सहयोगी कदम है।
dharmpath.com dharmpath