प्रिंस हैरी नेपाल पहुंचे

नेपाल-ब्रिटेन के संबंधों की 200वीं वर्षगांठ के अवसर पर नेपाल में ब्रिटिश सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रिंस हैरी के नेतृत्व में 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, कतर एयरवेज के विमान से त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचा।

त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर देश के संघीय मामलों और स्थानीय विकास के लिए राज्यमंत्री कुंती शाह ने उनका स्वागत किया।

ब्रिटेन के 31 वर्षीय प्रिंस की नेपाल की यह पहली यात्रा है। उनके इस दौरे के लिए काठमांडू में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनके साथ ब्रिटेन के विदेश सचिव हुगो स्वारे भी हैं।

प्रिंस हैरी देर शनिवार को नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से मुलाकात करेंगे और नेपाल सरकार द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भी शामिल होंगे।

अपने पांच दिवसीय दौरे में रविवार को प्रिंस हैरी नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से मुलाकात करेंगे।

इस दौरान वह देश के भूकंप प्रभावित इलाकों का भी दौरा करेंगे और अस्थायी बस्तियों में रह रहे विस्थापित लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

नेपाल में आए भूकंप के दौरान जिस प्रकार लोगों ने एकजुट होकर एक-दूसरे का साथ दिया और फिर से अपने जीवन को पटरी पर लेकर आए, उस जज्बे की प्रिंस हैरी ने काफी प्रशंसा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493