कोच इंजमाम, प्रभाकर से टीम को काफी फायदा हुआ : स्टानिकजई

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान असगर स्टानिकजई ने शनिवार को कहा कि बल्लेबाजी कोच इंजमाम उल हक और गेंदबाजी कोच मनोज प्रभाकर टीम के खेल के स्तर को बढ़ाने में काफी मदद कर रहे हैं।

अफगानिस्तान को रविवार को टी-20 विश्व कप के ग्रुप-1 के मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है। उसे अपने पहले मैच में श्रीलंका के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

असगर ने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पहला राउंड मुश्किल होने के बाद भी हमने दूसरे राउंड में क्वालीफाई किया। हमारी टीम इस समय अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हमने लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार किया है खासकर अंतर्राष्ट्रीय मैचों में।”

अफगानिस्तान की टीम क्वलीफायर राउंड में अजेय रही थी।

असगर ने कहा, “इंजमाम और प्रभाकर के आने से टीम का प्रदर्शन सुधरा है क्योंकि उन्होंने अपना अनुभव हमारे साथ साझा किया है। उनके पास अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का काफी अनुभव है। उन्होंने इस स्तर पर इस दबाव को झेला है। वही अनुभव वह हमारे साथ बांट रहे हैं।”

कप्तान ने कहा, “जब तक हम स्थाई सदस्ययों के साथ खेलेंगे हमें अनुभव होता जाएगा। हमें अपनी गलतियों का भी पता चलेगा जिससे हम उनमें सुधार कर सकेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493