अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लेंगे : अमला

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला का कहना है कि टीम टी-20 विश्व कप के आने वाले मुकबले में अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लेगी।

इंग्लैंड के खिलाफ हार झेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच हर हाल में जीतना होगा।

मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में अमला ने कहा, “हम अफगानिस्तान को हल्के में नहीं ले सकते। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। उनका लक्ष्य हमारे खिलाफ अच्छा खेलना होगा। वह अच्छी टीम है। हमें उन्हें हराने के लिए अच्छा खेलना होगा।”

इंग्लैड के खिलाफ 229 रन बनाने के बाद भी दक्षिण अफ्रीका की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था।

इस पर अमला ने कहा, “हमारी बल्लेबाजी अच्छी रही थी। हमने इंग्लैंड के खिलाफ 26 अतिरिक्त रन दिए थे, जिसका हमें नुकसान उठाना पड़ा। उम्मीद है कि हम अपनी गलतियों से सीख कर रविवार को होने वाले मैच में अच्छा प्रदर्शन करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493