मंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड की टीम के स्टार बल्लेबाज जोए रूट ने कहा कि टी-20 विश्व कप में शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 230 रनों का लक्ष्य हासिल कर टीम का मनोबल काफी बढ़ा है।
रूट ने कहा कि इससे टीम को आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन देने का प्रोत्साहन मिलेगा।
दक्षिण अफ्नीका ने शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हाशिम अमला, ज्यां पॉल ड्यूमिनी और क्विंटन डी कॉक की बेहतरीन बल्लेबाजी पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 230 रनों का लक्ष्य रखा था।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने जेसन रॉय और रूट की धुंआधार बल्लेबाजी की बदौलत इस लक्ष्य को आठ विकेट के नुकसान पर 19.4 ओवर में हासिल कर लिया।
यह अंतर्राष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट में दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर और टी-20 विश्व कप में पहला बेहतरीन स्कोर का रिकॉर्ड है।
मैच के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में रूट ने कहा, “यह हमारे लिए सकारात्मकर परिणाम था। इससे हमारे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है और हमें आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने प्रोत्साहन मिला है।”
रूट ने कहा कि भले ही इंग्लैंड ने 230 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया हो, लेकिन उसे आगे भी अच्छा प्रदर्शन करना है।
dharmpath.com dharmpath