ईडन में ‘सचिन-सचिन’ का नाद

कोलकाता, 19 मार्च (आईएएनएस)। सचिन तेंदुलकर देश और दुनिया में कहीं भी और कभी चले जाएं, उन्हें आज भी वही प्यार मिलता है, जो उनके खेलते रहने के दौरान मिलता था।

कोलकाता ने भी शनिवार को सचिन को वही पुराना प्यार दिया, जो वह बीते 24 साल से देता रहा है।

बंगाल क्रिकेट संघ ने सचिन सहित कई भारतीय और पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ियों को शनिवार को भारत-पाक मैच से पहले सम्मानित किया और इस दौरान जब सचिन का नाम पुकारा गया तब ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मौजूदा 45 हजार से अधिक लोगों ने ‘सचिन-सचिन’ का नाद किया।

सचिन ने सम्मान समारोह के दौरान कहा, “पाकिस्तान के कई दिग्गजों (इमरान खान और वसीम अकरम) को यहां देखकर अच्छा लग रहा है। मैं एक शानदार मैच की उम्मीद करता हूं। चलिए, हम सब हर चीज से ऊपर उठते हुए क्रिकेट का आनंद लें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493