कोलकाता, 19 मार्च (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने शनिवार को यहां ईडेन गार्डन्स में चल रहे पारंपरिक प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे विश्व 20-20 मैच के दौरान कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति की जीत हो।
बिगबी ने इस मैच को दोनों देशों के बीच ‘ऐतिहासिक गेम’ कहा।
बच्चन ने इस मैच से पहले सम्मानित होने के बाद कहा, “मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सोच विचारकर दिए गए इस शांति के संकेत के लिए धन्यवाद करता हूं और चाहता हूं कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति की जीत हो।”
dharmpath.com dharmpath