कोलकाता, 19 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शनिवार को जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में भारत के सामने 119 रनों का लक्ष्य रखा है।
पाकिस्तान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवरों तक सीमित पारी में पांच विकेट पर 118 रन बनाए।
उसकी ओर से शोएब मलिक ने सबसे अधिक 26 रन बनाए जबकि अहमद शहजाद ने 25 रनों का योगदान दिया।
इसके अलावा उमर अकमल ने 22 और शरजील खान ने 17 रन जोड़े।
भारत की ओर से हार्डिक पंड्या, आशीष नेहरा, रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक सफलता हासिल की।
dharmpath.com dharmpath