टी-20 विश्व कप : भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

कोलकाता, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 विश्व कप के अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने पाकिस्तान को 18 ओवरों तक सीमित किए गए मैच में पांच विकेट पर 118 रनों पर सीमित किया और फिर 15.5 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए।

बारिश के कारण इस मैच को 18-18 ओवरों तक सीमित किया गया था।

भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे अधिक नाबाद 55 रन बनाए जबकि युवराज सिंह ने 24 रनों का योगदान दिया। रोहित शर्मा के बल्ले से 10 रन निकले जबकि शिखर धवन छह रन बना सके। सुरेश रैना का खात नहीं खुला।

कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने नाबाद 13 रन बनाए।

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद समी ने दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज को एक-एक विकेट मिला।

यह आईसीसी विश्व कप के दो प्रारूपों (टी-20 और 50 ओवर) में भारत की पाकिस्तान पर 11वीं जीत है।

इससे पहले, पाकिस्तान ने पांच विकेट पर 118 रन बनाए।

उसकी ओर से शोएब मलिक ने सबसे अधिक 26 रन बनाए जबकि अहमद शहजाद ने 25 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा उमर अकमल ने 22 और शरजील खान ने 17 रन जोड़े।

भारत की ओर से हार्डिक पंड्या, आशीष नेहरा, रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक सफलता हासिल की।

भारत का यह इस विश्व कप में पहली जीत है। वह अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार गया था। पाकिस्तान की भी यह पहली हार है। उसने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493