नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आज दिनभर आंशिक बदली छाई रहेगी। सुबह के समय धुंध छाई हुई थी।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
अधिकारी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।