मोगादिशु, 20 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिणी सोमालिया के निचले जुबा क्षेत्र के कोकानी गांव में आतंकवादी संगठन अल शबाब के आतंकवादियों ने घात लगाकर 12 केन्याई सैनिकों को मार गिराने और दो अन्य को भी कब्जे में लेना का दावा किया है।
आतंकवादियों और केन्या डिफेंस फोर्सेज (केडीएफ) के बीच भारी मुठभेड़ में सैनिकों की मौत हो गई। ये सैनिक कोकानी और अफमाडो कस्बों के बीच अफ्रीकी शांति अभियान (एएमआईएमओएम) में कार्यरत थे।
केन्या सरकार की ओर से इस ताजा हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
यह हमला अल-अड्डे स्थित सैन्य शिविरि में आतंकवादियों के 15 जनवरी के हमले के बाद हुआ है, जिसमें केडीएफ के कई सैनिकों की जान चली गई थी।
अल शबाब के आतंकवादियों का कहना है कि यह हमला योजनागत था। उन्होंने हमले के दौरान सशस्त्र सेनाओं के छह वाहनों में भी आग लगा दी।
इस हमले के बाद क्षेत्र में हवाई हमलों की भी सूचना है।
dharmpath.com dharmpath