लॉस एंजेलिस, 20 मार्च (आईएएनएस)। गायक ब्लेक शेल्टन ने अपनी प्रेमिका ग्वेन स्टेफनी की नई अल्बम ‘दिस इज वट द ट्रूथ फील्स लाइक’ की पांच प्रतियां खरीदी।
वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट को’ के मुताबिक, ब्लेक ने शुक्रवार को ट्विटर पर खरीदी हुई प्रतियों की एक फोटो साझा की। यह अल्बम शुक्रवार को ही जारी हुई।
ब्लेक ने ट्वीट के जरिये इस अल्बम के अपने पसंदीदा गीत का भी खुलासा किया।
उन्होंने लिखा, “अल्बम में मेरा पसंदीदा गीत ‘रेयर’ है।”
ग्वेन ने हाल ही में स्वीकार किया था कि ब्लेक से उनके संबंधों का बहुत असर उनके अल्बम पर है।
उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि उनकी अल्बम का दूसरा गीत ‘मेक मी लाइक यू’ उनके प्रेमी को ध्यान में रखकर लिखा गया।
dharmpath.com dharmpath