ट्रंप के कार्यक्रम स्थल के बाहर प्रदर्शनकारियों ने लगाया जाम

वाशिंगटन, 20 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति की उम्मीदवारी की दौड़ में रिपब्लिकन पार्टी में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप के एरिजोना में कार्यक्रम स्थल के बाहर प्रदर्शनकारियों ने यातायात जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने न्यूयार्क शहर में ट्रंप के खिलाफ जुलूस भी निकाला।

मेरीकोपा काउंटी के शेरिफ कार्यालय के अधिकारी जोएक्विन इनरिक्वेज ने सीएनएन को बताया कि एरिजोना में प्रदर्शनकारियों ने अपने वाहन शीया मुख्यमार्ग के किनारे वाहन खड़े कर दिए। इससे फाउंटेन हिल्स की ओर जाने वाले दोनों रास्ते जाम हो गए। ट्रंप की शनिवार दोपहर बाद वहीं रैली थी।

ट्रंप एरिजोना के पूर्व गवर्नर जान ब्रीवर और मेरीकोपा के शेरिफ जोइ अर्पाइयो के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे। अर्पाइयो ने जनवरी में ट्रंप को अपना समर्थन देने का ऐलान किया था।

इनरिक्वेज ने शीया मुख्यमार्ग को इलाके की धमनी बताते हुए कहा कि प्रदर्शकारियों के इस काम से लोगों को अपने वाहनों को दूसरे रास्ते से ले जाने को विवश होना पड़ा।

उन्होंने बताया कि तीन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमार्ग से दो गाड़ियां भी उठवाई गई हैं।

इस बीच, प्रदर्शनकारियों की भीड़ मैनहट्टन के पास जुटी। इनका मुख्य मकसद सेंट्रल पार्क स्थित कोलंबस गोलचक्कर से फिफ्थ एवेन्यू स्थित ट्रंप टावर तक प्रदर्शन करना था।

पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को यातायात में बाधा डालने से रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर पानी की बोतलें फेंकींे। इससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में ट्रंप विरोधी संदेश वाली तख्तियां भी थीं।

पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने जो टिप्पणियां की हैं, उन्हें लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है। ट्रंप ने यह भी आह्वान किया हुआ है कि सभी विदेशी मुसलमानों के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया जाए और सीरियाई शरणार्थियों को रोक दिया जाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493