एड्स की रोकथाम में चीन सर्वश्रेष्ठ : यूएनएड्स

उन्होंने बताया कि ऐसी संभावना है कि इस रोग के द्वारा मदर टू चाइल्ड ट्रांसमिशन (एमटीसीटी) का चीन अगले साल तक पूरा सफाया कर देगा।

सिडिबे ने शुक्रवार को सिन्हुआ समाचार एंजेसी के अध्यक्ष काय मिंगझाऊ के साथ एक नए सामरिक सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत दोनों पक्षों ने संयुक्त रूप से एड्स के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिए सोशल मीडिया जैसे क्षेत्रों में काम करने का प्रण लिया है।

यूएनएड्स प्रमुख ने इस रोग की रोकथाम और नवीन उपचार में चीन की अहम भूमिका के लिए विशेष रूप से सराहना की। उनका मानना है कि चीन अगले 15 वर्षों में इस संगठन का सबसे महत्वपूर्ण भागीदार बन जाएगा। साथ ही वह इस महामारी की समाप्ति के वैश्विक लक्ष्य के लिए अधिक योगदान दे सकता है। चीन में पिछले कुछ सालों में नसों में नशा का उपयोग करने वालों में एचआईवी का प्रचार 90 प्रतिशत कम हुआ है।

वहीं इस मौके पर काय ने कहा कि यूएनएड्स संयुक्त राष्ट्र की पहली एजेंसियों में से एक है, जिसने सिन्हुआ के साथ रणनीतिक सहयोग स्थापित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493